{"_id":"5ae0e7754f1c1b87098b65e0","slug":"15246887579-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने अवैध शराब का विरोध किया तो तस्करों ने बेटे को लहुलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने अवैध शराब का विरोध किया तो तस्करों ने बेटे को लहुलुहान किया
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बाइक सवार तीन युवकों ने बिंदुखत्ता के तिवारीनगर क्षेत्र से घर लौट रहे दुकानदार पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तिवारीनगर नर्सरी निवासी जगत सिंह मेहरा के पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी ने गांव में शराब तस्करी का विरोध किया था। तस्करी की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तभी से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। इसी कारण मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे उनके बेटे गोविंद सिंह मेहरा को तस्करों ने कालिका मंदिर क्षेत्र में घेर लिया। मोटरसाइकिल से आए तीनों तस्करों ने गोविंद को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गोविंद की चीख-पुकार सुनकर आए परिजनों ने बमुश्किल तीनों के चंगुल से गोविंद को बचाया। उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके पैरों में गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने चंदन टाकुली, दयाल सिंह, मनोज आर्या ने खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।