{"_id":"5ad8ff374f1c1b340a8b56cd","slug":"152417055314-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं टीपीनगर से दिनदहाड़े लक्जरी कार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालकुआं टीपीनगर से दिनदहाड़े लक्जरी कार चोरी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
most expensice car number plate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। दो चोरों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र से एक ट्रांसपोर्टर की इको स्पोर्ट्स कार चोरी कर ली। कार में 1.60 लाख रुपये भी रखे थे। पास में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध चोरों की रिकॉर्डिंग मिली है। इसे लेकर पुलिस ने कार बरामदगी के लिए कई टीमों को आसपास के शहरों में भेजा है।
ट्रांसपोर्टर मनोज गुप्ता की ईको स्पोर्ट्स कार यूके 06 एएल/4444 गुरुद्वारा मार्केट ट्रांसपोर्टनगर स्थित न्यू गणेश रोड लाइंस के सामने हाइवे के किनारे खड़ी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात चोर कार को चुरा ले गए। ट्रांसपोर्टर मनोज गुप्ता को जैसे ही कार चोरी होने का आभास हुआ तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र में कार की तलाश की। उसके बाद कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी। कोतवाल रवि कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ट्रांसपोर्टरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें देखने से पता चला कि दो युवकों ने बड़ी चालाकी से कार चोरी की। वह कार लेकर बरेली की ओर गए। इसलिए पुलिस ने कई टीमें यूपी के लिए रवाना कर दी हैं। कार स्वामी मनोज ने बताया कि कार में 1.60 लाख रुपये भी रखे थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया।
कार में 1.60 लाख रुपये भी रखे थे
दो संदिग्ध की वीडियो सीसीटीवी में कैद