फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली का एक ठग पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

दिल्ली का एक ठग पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 15 Apr 2018 02:10 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का एक ठग पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
दिल्ली का ठग रामनगर में दबोचा - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। दस दिन पहले महिला वनकर्मी से सोने की चेन, कंगन सहित नकदी ठगने का खुलासा हो गया है। ठग दिल्ली के थे और कार बुक कर पर्यटक बनकर आए थे। वारदात के बाद वे कार्बेट फॉल घूमने कालाढूंगी भी गए। पुलिस ने एक ठग को पकड़ लिया है। ठगी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि डौर्बी कॉलोनी लखनपुर निवासी मंजुला पांडे चार अप्रैल को पैदल अपने ऑफिस की ओर जा रही थी, तभी रानीखेत रोड पर मिले दो युवकों ने मंजुला को रोका और बातों-बातों में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उन्होंने मंजुला से दो तोला सोने की एक चेन, सोने के दो कंगन, पर्स लूट लिया। मंजुला के भतीजे विनोद ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 328, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने एक टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस आधार पर पुलिस ने बी-4/69 नॉर्थ वेस्ट नई दिल्ली के मोहल्ला सुल्तानपुरी निवासी विक्की को रामनगर रोडवेज से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसके पास से दो तोला सोने की चेन, पर्स, दो तोला सोने के दो कंगन बरामद किए गए। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसआई विपिन जोशी, चेतन रावत, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, रियाज अख्तर, गिरीश चंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा गैंग कर रहा है वारदात
विक्की ने बताया कि जेजे कॉलोनी बक्करवाला नई दिल्ली निवासी करन भी उसके साथ था। वह दोनों नशे के आदी हैं। विक्की ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से गुजरात का निवासी है। अब वह सुल्तानपुरी दिल्ली में सपरिवार रह रहा है। उसके साथी दो-दो लोगों की टीम बनाकर ठगी के लिए कई राज्यों में जाते हैं। विक्की ने यह भी बताया कि दोनों चार अप्रैल को रामनगर आए थे। उन्होंने सुल्तानपुरी टैक्सी स्टेंड दिल्ली से एक अर्टिगा कार बुक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed