{"_id":"5ad0f85a4f1c1b5d098b4601","slug":"152364450918-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरी मजदूरी करने गए अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्णागिरी मजदूरी करने गए अधेड़ की मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। पूर्णागिरि में मजदूरी करने गए मझोला के एक अधेड़ की मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार को तब हुई जब अधेड़ की गुमशुदगी दर्ज कराने उसका पुत्र टनकपुर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने 21 मार्च को अधेड़ की मौत और 22 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शवदाह की जानकारी दी।
मझोला निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उसका पिता महेश कुमार 43 वर्ष पुत्र भोलेराम 14 मार्च को गांव के ही एक अन्य मजदूर के साथ पूर्णागिरि मेले में मजदूरी के लिए गए थे। 16 मार्च को परिजनों की फोन पर वार्ता हुई लेकिन उसके बाद उनकी कोई सूचना नहीं मिली। इस बीच एक सप्ताह बाद उसके पिता के साथ गया मजदूर लौटकर घर आ गया।
जब उन्होंने घर वापस आए मजदूर से पिता के बारे में जानकारी मांगी तो उसने जानकारी होने से इनकार का दिया। आसपास काफी तलाश के बाद विपिन शुक्रवार को टनकपुर कोतवाली पिता की तलाश में गया तो वहां पुलिस ने बताया कि महेश की मौत 21 मार्च को हो गयी है। 22 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शवदाह कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के फोटो व कपड़े विपिन को दिखाए जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त उसके पुत्र ने की। विपिन का कहना है कि उसे अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसके पिता की मौत कैसे हुई। शनिवार को मृतक का पुत्र पिता की मौत का कारण जानने के लिए टनकपुर जाकर पुलिस को तहरीर सौंपेगा।