{"_id":"5ac52e714f1c1bcf618b579c","slug":"152287192619-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी महिला को सम्मोहित कर ठगे लाखों के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मी महिला को सम्मोहित कर ठगे लाखों के जेवर
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
jwellary
रामनगर (नैनीताल)। मिठाई खिलाकर एक महिला वनकर्मी को ड्यूटी पर जाते समय दो युवकों ने ठग लिया। वनकर्मी के गले से ठग सोने की चेन, हाथ से कंगन उतरवाकर चंपत हो गए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज में कार्यरत डोर्वी कॉलोनी लखनपुर निवासी मंजुला पांडेय सुबह करीब दस बजे ड्यूटी के लिए निकली थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर आधा किलो मिठाई खरीदकर दी। इसके बाद वह उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर में ले गए, जहां उन्होंने सोने की चेन और कंगन उतरवाए। इसके बाद वह गायब हो गए।
जब महिला होश में आई तो से ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले भी कार्बेट टाइगर रिजर्व में कार्यरत एक महिला वनकर्मी को भी ठगा था, जिसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।