{"_id":"5ac51e7c4f1c1bd4618b57a6","slug":"15228678416-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में रंसाली रेंजर बीडी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात साधूनगर स्थित कैलाश नदी में छापामारी की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और रंसाली रेंज कार्यालय ले आई। वहीं, छापेमारी की भनक लगते ही माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। रेंजर बीडी जोशी ने बताया कि तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फरार खनन माफियाओं के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम में वन दरोगा धीरेंद्र पंत, गजेंद्र बिष्ट, खुशाल सिंह फर्त्याल, गिरीश वर्मा, परमानंद भट्ट, मनोज राणा आदि थे। ब्यूरो