फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीपक हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

दीपक हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Wed, 28 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
नानकमत्ता। सात वर्षीय दीपक विश्वास की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के साथ ही एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और टीमें लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। मंगलवार को भी छह और संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


बीती रविवार की शाम को खेलते समय घर से लापता हुए दीपक का शव घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में बोरे में बंद मिला था। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा के साथ ही एसओजी एवं डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। इधर, घटना के तीन दिन बाद भी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने थाने पहुंचकर आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान मृतक की मां कोनिका विश्वास और पिता लाल सिंह विश्वास के भी अलग-अलग बयान लिए गए। पुलिस अभी तक एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्या के आरोपी तो दूर हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ और मुंह पर बंधे टेप की जांच में जुटी पुलिस
नानकमत्ता। मासूम दीपक के हाथ और मुंह पर लगे पारदर्शी सफेद और नीले टेप कहां से आए, पुलिस इसकी भी जांच में हुटी है। पुलिस आसपास के बाजार में स्टेशनरी की दुकानों पर हत्या में प्रयुक्त टेप का मिलान कर रही है। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस उन्हें तस्दीक करने में लगी है। शीघ्र हत्या के कारणों के साथ ही हत्यारे जेल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed