{"_id":"5a8de0434f1c1bf17b8b8947","slug":"15192476439-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीआर पार्क प्रशासन ने गुलदार की खाल प्रकरण मे एक अभियुक्त को पकड़ भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीटीआर पार्क प्रशासन ने गुलदार की खाल प्रकरण मे एक अभियुक्त को पकड़ भेजा जेल
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। इस वर्ष के पहले सप्ताह में गुलदार की खाल के साथ पकड़े गए आरोपी युवक के बयानों के आधार पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिसमें एक गुलदार मारने वाला भी शामिल है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिविजन के एसडीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में विगत दिनों सात जनवरी को कार्बेट टाइगर रिजर्व की एसओजी ने पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर गर्जिया क्षेत्र से पूछड़ी निवासी हरीश चंद्र को गुलदार की खाल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में हरीश ने गुलदार की खाल धूमाकोट निवासी एक व्यक्ति से खरीदने का दावा किया था। इसके बाद से कालागढ़ टाइगर रिजर्व के एसडीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम दूसरे आरोपी के पीछे लगी थी। बुधवार रात टीम ने दूसरे आरोपी भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम पीपली, धूमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को कालागढ़ कालोनी से दबोच लिया।
आरोपी से पूछताछ के बाद वनकर्मी उसे रामनगर ले आए, जहां पर आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसको न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में आरोपी को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में कारागार भेजने के आदेश दिया। तिवारी के अनुसार भूपेंद्र से पूछताछ की गई तो उसने तीन अन्य आरोपियों के बारे में बताया, जिसमें एक आरोपी ने गुलदार को मारा था। भूपेंद्र के बयानों के आधार पर अन्य की तलाश भी शुरू कर दी गई है।