{"_id":"5a8ddf624f1c1bbd218b4684","slug":"15192474188-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग व पुलिस के बीच चल रहा मतभेद डीएम साहब की अध्यक्षता में हुआ समाप्त।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग व पुलिस के बीच चल रहा मतभेद डीएम साहब की अध्यक्षता में हुआ समाप्त।
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग और पुलिस के बीच चल रहा मतभेद जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और वन विभाग के आला अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह से पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पीएसी के साथ अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए वृहद स्तर पर ऑपरेशन शुरू करेगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वन विभाग गौला रेंज के कर्मचारियों ने प्रस्तावित काम बंद हड़ताल वापस ले ली है।
डॉली रेंज के वन विश्राम गृह में जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी की मौजूदगी में तराई केंद्रीय वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी व अन्य वनाधिकारियों की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल व महामंत्री तनवीर असगर समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारियों से वार्ता हुई। लगभग एक घंटे चली वार्ता के दौरान तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। जहां वन कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी की गलतफहमी दूर कर आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की हल्द्वानी पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल जांच करेंगे। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुवसिंह मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी एपी बाजपेयी, गौला रेंज वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी, डॉली रेंज के अनिल जोशी, वन कर्मचारियों में एमसी जोशी, कैलाश कपिल, धन सिंह अधिकारी, किशोर धपोला, रामसिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
मतभेद का खनन माफियाओं ने जमकर उठाया फायदा
लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग और पुलिस के बीच मतभेद का गौला और बिदुंखत्ता क्षेत्र के खनन माफियाओं ने जमकर फायदा उठाया। सूत्रों से पता चला है कि गौला नदी के तटीय क्षेत्रों में जेसीबी चलाकर अवैध खनन किया जा रहा है। साथ ही गौला निकासी गेटों पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध खनन किया गया।