{"_id":"5a85f4a44f1c1b2d068b6df7","slug":"151872856515-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंचुरी के मुख्य द्वार पर युवकों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंचुरी के मुख्य द्वार पर युवकों की पिटाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर जीप घुमाने को लेकर मिल सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय युवाओं के बीच झगड़ा हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने युवाआें को पीटा तो मामला तूल पकड़ गया। युवाओं के पक्ष में स्थानीय लोग उतर आए और उन्होंने कोतवाली को घेराव किया।
इस हंगामे में एक युवक ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। देर रात पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बृहस्पतिवार देर रात बजरी कंपनी निवासी हरविंदर सिंह, रोबिन गिल और गुरसान एक जीप में सवार होकर सेंचुरी पेपर मिल पहुंचे। मुख्य द्वार पर जीप घुमाने को लेक र तैनात सुरक्षा कर्मियों से इनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने तीनों युवकों को लाठियों से बुरी तरह पीटा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इन युवाओं को कोतवाली ले आई। युवाओं के पिटने की खबर लगते ही दर्जनों क्षेत्रवासी कोतवाली पहुंच गए।
इन लोगों ने वरिष्ठ उप निरीक्षक टीआर बगरेठा का घेराव करते हुए सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुकदमा दर्ज की मांग को लेकर इस बीच रंजीत सिंह गिल नाम के व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। बाद में पुलिस ने हरविंदर गिल की तहरीर पर मामले में आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 392 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
देर रात तक सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग कोतवाली में डटे हुए थे। वरिष्ठ उप निरीक्षक टीआर बगरेठा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन भी मौके पर पहुंच गए। मिल प्रबंधन का कहना है कि सेंचुरी गेट के आगे खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर जीप सवार लोगों ने सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की। गेट पर तीन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा जाएगा।