{"_id":"5a8344b74f1c1bff388b7fcb","slug":"151855245310-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर मिले शव ही हुई शिनाख्त, निकला वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर मिले शव ही हुई शिनाख्त, निकला वाहन चोर
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप मिला अज्ञात युवक का शव वाहन चोर का निकला। मंगलवार को रामपुर से पहुंचे उसके पिता ने युवक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए थे लेकिन दो दिन तक अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अज्ञात शव की खबर व्हाट्सएप पर कुछ मीडिया ग्रुपों में चलने पर मृतक की शिनाख्त राजपाल सैनी (32) पुत्र खान चंद्र सैनी निवासी ग्राम पुसवाड़ा, थाना स्वार, जिला रामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। मंगलवार को मृतक के पिता खान चंद्र और अन्य रिश्तेदार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले रेलवे के समीप मिला शव उनके पुत्र का है।
परिवार से कोई संबंध नहीं था
परिजनों का कहना है कि राजपाल नशेड़ी था। उसका परिवार के लोगों से काफी समय से कोई संबंध नहीं था। राजपाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण वह उसे छोड़कर मायके चली गई थी। वह रामनगर में ही कहीं मजदूरी करता था। वह वाहन चोरी के सिलसिले में जेल भी जा चुका था। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।