फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अल्पला कंपनी के ठेकेदार को भेजा जेल

अल्पला कंपनी के ठेकेदार को भेजा जेल

Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अल्पला कंपनी के ठेकेदार को भेजा जेल
सितारगंज में श्रमिक का पीएफ हड़पने के मामले में फरार चल रहे अल्पला कंपनी के ठेकेदार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि 13 जनवरी को अल्पला कंपनी के श्रमिक बैकुंठपुर शक्तिफार्म निवासी ताज मोहम्मद ने तहरीर देकर कंपनी के ठेकेदार सुप्रिया कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार पर पीएफ का पैसा हड़पने का आरोप लगाया था। जिस पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को आरोपी ठेकेदार अविनाश कुमार नकुलिया चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में अविनाश को गिरफ्तार करने के लिए 29 नवंबर को उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई थी, उस मामले में अविनाश ने कोर्ट से स्टे ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed