फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घायल युवती की मौत

घायल युवती की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
घायल युवती की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। गड़प्पू बैरियर के पास बृहस्पतिवार को चौपहिया वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मुखानी चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। उसका भाई अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार मीठा आंवला चौसला निवासी त्रिलोक राम की पुत्री टीना (18) अपने भाई सुमित कुमार के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को जा रही थी। गड़प्पू बैरियर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच भाई बहन गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को मुखानी चौराहा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। पैर में चोट लगने के कारण भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुखानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल युवती की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed