फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दारू पीकर भिड़े दो किशोर

दारू पीकर भिड़े दो किशोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
दारू पीकर भिड़े दो किशोर
नैनीताल। दो किशोर दारू पीकर शनिवार देर रात आपस में भिड़ गए। इसके बाद रविवार को एक दूसरे पर मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। जहां पहले तो पुलिस ने दोनों को समझाया, इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

मल्लीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में शनिवार देर रात नशे की हालत में दो किशोरों में मारपीट हो गई, इसमें एक किशोर बुरी तरह घायल हो गया। रविवार को घायल किशोर शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने अपने क्षेत्र के कुछ किशोरों पर मारपीट, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद दूसरा पक्ष भी कोतवाली आ धमका, जिसने लूट की बात से इनकार करते हुए पहले पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर कोतवाली में काफी भीड़ लग गई। दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की और सख्त हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed