फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी शहर होगा हाईटेक कैमरे लगेंगे

हल्द्वानी शहर होगा हाईटेक कैमरे लगेंगे

Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी शहर होगा हाईटेक कैमरे लगेंगे
सीसीटीवी
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय से मिले दो लाख रुपये से पांच हाइटेक कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक के लिए भी चार लाख रुपये मिले हैं। शासन से भी ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के साथ 25 कैमरे मिलने की उम्मीद है। यदि पूरे कैमरे लग गए तो हल्द्वानी शहर जल्द ही कैमरों से हाइटेक हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में लगे 28 कैमरे पुलिस के कंट्रोल रूम से जुड़ चुके हैं। यह कैमरे सिर्फ नैनीताल रोड पर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से कालूसिद्ध मंदिर, मंगलपड़ाव, रोडवेज से लेकर काठगोदाम क्षेत्र की निगरानी की जा रही है लेकिन अभी शहर में काफी कैमरों की जरूरत है। हाईकोर्ट ने भी सुरक्षा की दृष्टि से शासन को कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे शासन भी हरकत में आया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि कैमरे खरीदने के लिए पुलिस मुख्यालय ने दो लाख रुपये भेजे हैं। इससे पांच कैमरे लगाए जाएंगे। इनके लिए जिला पुलिस की तकनीकी टीम स्थान चिन्हित कर रही है। डीएम ने 2015 में भी जिले में ओएफसी के साथ 25 कैमरे लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से भी कैमरे मिलने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस को ट्रैफिक के लिए भी चार लाख रुपये मिल चुके हैं। पुलिस इस पैसे से साइन बोर्ड, होर्डिंग, मिरर खरीदकर यातायात व्यवस्था सुधारेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मुख्यालय काफी समय बाद जिला पुलिस पर मेहरबान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed