फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गुमशुदा महिला का सुराग नहीं लगने से भड़की महिला एकता परिषद

गुमशुदा महिला का सुराग नहीं लगने से भड़की महिला एकता परिषद

Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गुमशुदा महिला का सुराग नहीं लगने से भड़की महिला एकता परिषद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला की गुमशुदगी संबंधी प्राथमिकी पर लंबे समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से महिला एकता परिषद की महिलाएं भड़क गई हैं। परिषद की पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर महिला की तलाश नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस बारे उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


महिला एकता परिषद की सचिव मधुबाला कांडपाल ने कहा कि अंत्योदय परिवार की गरीब विधवा पुष्पा रावत ने 2011 में अपनी पुत्री देवकी देवी का विवाह राजकीय इंटर कालेज सिलोर महादेव के शिक्षक रामबली चौधरी से किया। रामबली मूल रूप से बस्ती जिले के मनिकौरा निवासी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2013 में आखिरी बार पुत्री देवकी से बातचीत हुई, लेकिन तबसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। इसके बाद 13 दिसंबर 2017 और आठ फरवरी 2018 को पुलिस और प्रशासन में रिपार्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सम्मुख भी मामले को लेकर गुहार लगा दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि एक माह के भीतर गुमशुदा महिला का सुराग नहीं लगा तो परिषद ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed