{"_id":"5b0b1af64f1c1b996e8b5033","slug":"151527454454-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना छावनी के एयरपोर्ट के समीप झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना छावनी के एयरपोर्ट के समीप झाड़ियों में लगी आग
Updated Mon, 28 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजपुरा स्थित सैनिक छावनी के हेलीपैड के पास झाड़ियों में रविवार दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड और वन विभाग के कर्मचारियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान हेड कांस्टेबल धन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। इसके बाद भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। आग हेलीपैड से दूर झाड़ियों में लगी थी। वन विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी प्रयास के बाद आग को काबू में कर लिया। धन सिंह का कहना था कि काफी क्षेत्रफल होने के कारण आग बुझाने में तीन घंटे लग गए। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि आग हेलीपैड से दूर राजपुरा गेट की तरफ लगी थी। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।