फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेज रफ्तार में रोडवेज की तीन बसों का चालान

तेज रफ्तार में रोडवेज की तीन बसों का चालान

Mon, 11 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार में रोडवेज की तीन बसों का चालान
गियर फेल हुई बस - फोटो : amarujala
हल्द्वानी। सीपीयू की टीम ने पंचायत घर के पास रविवार को स्पीड रडार गन से चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की दो और एक उत्तराखंड की बसों सहित 15 वाहनों का चालान किया। आरोप है कि रोडवेज की बसों के चालक सीमा से अधिक रफ्तार के साथ गाड़ियों को चला रहे थे।
विज्ञापन


सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह को शिकायत मिली कि शहर में सरकारी और निजी वाहन काफी तेज रफ्तार से प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे वाहनों से कभी भी हादसे हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर सीपीयू की टीम ने रविवार को पंचायत घर के पास स्पीड रडार गन से चेकिंग की। इस बीच सीयीपू की जद में निजी वाहनों समेत रोडवेज की तीन बसें आ गई। सीपीयू का कहना था कि शहर की सीमा पर आने पर बसों की रफ्तार कम होनी चाहिए लेकिन रोडवेज बस के चालकों ने सीमा से तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन


तीनों बसों का चार चार सौ रुपये का चालान किया गया है। इसी प्रकार अन्य 12 चार पहिया वाहनों का सीपीयू ने चालान किया। एक अन्य चार पहिया वाहन द्वारा तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और अन्य अनियमितताओं के चलते सीपीयू ने उसका वाहन परमिट निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार कर ली है। सीपीयू के कर्मचारियों का कहना है कि समझाने के बावजूद चालक तेज रफ्तार से वाहन को चला रहा था। बुलेट वाहनों में रेट्रा सैलेंसर का प्रयोग करने पर दस वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक, डंपर समेत 75 वाहन चालकों का चालान
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान 50 ट्रक, डंपर सहित 75 वाहनों का चालान किया। चालान से पुुलिस ने 16500 रुपये जुर्माना वसूला। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम बनाकर कई स्थानों से चेकिंग की गई।


जांच मेें पता चला कि अधिकतर डंपर, ट्रक मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर बिना रिफ्लेक्टर के चल रहे हैं। कई वाहनों में पीछे की लाइट भी नहीं थी। इसी कारण 50 डंपर, ट्रकों समेत 25 टेंपो, बाइक के चालान किए गए हैं। कागजात न मिलने पर तीन बाइक जब्त की गई हैं। प्रेशर हॉर्न के मामले में 20 बाइक चालकों का चालान किया गया। बगैर रिफ्लेक्टर में 38 वाहनों का चालान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed