फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेशकार विकास की जमानत अर्जी खारिज

पेशकार विकास की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 19 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
पेशकार विकास की जमानत अर्जी खारिज
नैनीताल। एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद काशीपुर एसडीएम के पूर्व पेशकार विकास चौहान की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कुमकुम रानी की अदालत ने सोमवार को खारिज कर दी।
विज्ञापन

बता दें विकास चौहान तत्कालीन एसडीएम एसएस जंगपांगी का पेशकार था। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने अदालत को बताया कि एनएच घोटाले मामले में एसआइटी द्वारा 18 दिसंबर को विकास चौहान को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि विकास ने एनएच चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन की बैकडेट में एंट्री की थी। भूमि की धारा 143 वाली फाइलें गायब थीं। घर में तलाशी के दौरान एसआइटी द्वारा 15 भूखंडों की रजिस्ट्री पत्नी सुनीता व माता मुन्नी देवी के नाम 12 लाख की एफडी तथा पत्नी के लिए बनाए जेवरात का पता लगा। विकास के खिलाफ जसपुर में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed