{"_id":"5a29a9004f1c1b6a118b684b","slug":"15126798143-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, एक की मौत
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पहली घटना बुधवार रात छोई मंदिर मोड़ पर हुई। शिवनगर चोरपानी निवासी राहुल कश्यप (30) पुत्र स्व. हरस्वरूप, बॉबी वाल्मीकि, सूरज बाइक पर सवार होकर बैलपड़ाव से अपने घर आ रहे थे, कि तभी इनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इससे ये तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें तुरंत 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इनमें से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर कर दिया गया। इनमें से एक राहुल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में कराया गया। वह बैलपड़ाव के एक टेंट हाउस में काम करता था। उनकी पत्नी ननिया, तीन बेटियां नैना, खुशी, नेहा बेहाल हैं। वहीं दूसरी घटना चिल्किया के पास हुई। इसमें अल्मोड़ा में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार यूके 07 एवाई 0019 बस और पैरापिट से जा टकराई। इससे कार में सवार प्रगति विहार ऋषिकेश निवासी देवेंद्र सिंह रावत पुत्र दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। देवेंद्र आरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में प्रशासनिक अधिकारी हैं। कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
बाइक पेड़ से और कार बस, पैरापिट से टकराई
घायलों में आरटीओ कार्यालय ऋषिकेश के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल