{"_id":"5a17304a4f1c1b6e468b5fe7","slug":"15114692461-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी क्षेत्र में छापामार कार्यवाही के दौरान तीन स्टॉक में भारी खामियां मिलने से निकासी हुई निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाढूंगी क्षेत्र में छापामार कार्यवाही के दौरान तीन स्टॉक में भारी खामियां मिलने से निकासी हुई निरस्त
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। खान उप निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने कालाढूंगी में छापामारी की। टीम ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 12 खनन स्थलों का निरीक्षण किया। यहां तीन स्थलों पर अवैध खनन करते पकड़ा गया। अवैध खनन पर तीन पोकलैंड, चार डंपर जब्त किए गए हैं जबकि 55 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है
बृहस्पतिवार को लेघा ने कालाढूंगी के पत्तापानी में मंजीत सिंह के स्वीकृत खनन स्थल पर छापामारी की। यहां अनुमति से अधिक गहराई से उप खनिज निकासी की जा रही थी। मौके से तीन पोकलैंड व चार डंपरों को भीज किया गया और 15.86 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। इसके बाद गांव के ही प्रीतम सिंह के यहां छापामारी की। यहां भी स्वीकृत क्षेत्र के बाहर से खनिज निकासी की जा रही थी। अवैध खनन पर प्रीतम पर 25.30 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके बाद टीम ने सेमलचौड़ के मुकेश चंद्र के यहां पहुंची। यहां टीम ने जांच में पाया कि अनुमन्य गहराई से अधिक खुदान कर उप खनिज निकाला गया था। इस पर मुकेश पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। लेघा ने बताया कि तीनों अवैध खनन करने वालों की उप खनिज निकासी निरस्त कर दी गई है। वहीं छापामारी की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
तीन पोकलैंड व चार डंपर जब्त, 55 लाख का जुर्माना ठोंका
खान महकमे ने 12 खनन स्थलों पर की जांच