फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पैसे की लेनदेन को लेकर हुए हवाई फायरिंग में एक जख्मी

पैसे की लेनदेन को लेकर हुए हवाई फायरिंग में एक जख्मी

Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
पैसे की लेनदेन को लेकर हुए हवाई फायरिंग में एक जख्मी
रामनगर (नैनीताल)। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान तमंचा चलाने के दौरान युवक खुद ही घायल हो गया। उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि भवानीगंज निवासी राजन सागर का मोहल्ले के ही नितिन से रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस कारण नितिन दो दिन पहले घर से मय बाइक से लापता हो गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। उसके अपहरण के आरोप राजन के ऊपर लगाया जा रहा था, लेकिन नितिन रविवार शाम घर आ गया। इस विवाद को निपटाने के लिए नितिन के पिता दयाकिशन ने राजन को अपने घर बुलाया था। पुलिस के अनुसार बातचीत के बाद राजन ने घर लौटकर बाहर तमंचा से हवाई फायर कर दिया। इस दौरान उसके माथे पर चार-पांच छर्रे लग गए। परिजन उसे तुरंत लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed