फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रैक पर टहला रहा था, ट्रेन से कट गया

ट्रैक पर टहला रहा था, ट्रेन से कट गया

Sun, 05 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर टहला रहा था, ट्रेन से कट गया
रामनगर (नैनीताल)। पीरुमदारा में प्रेम चुनरिया बारात घर के सामने रेलवे ट्रैक पर 17 का किशोर मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर की चपेट में आ गया। वह पटरी किनारे टहल रहा था अचानक ट्रेन ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के कारण उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शांतिकुंज पीरूमदारा रोड नंबर 10 हीरालाल का 17 साल का बेटा मनीष पाल शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से निकला था। वह टहलने के लिए प्रेम चुनरिया बारात घर के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55321 ने उसे चपेट में ले लिया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि मनीष नौवीं में पढ़ता था लेकिन दो साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी। अभी तक किसी की भी ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed