{"_id":"598dfaa24f1c1bea598b461e","slug":"150247697219-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के बाद अब यूपी पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के बाद अब यूपी पहुंची पुलिस
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। फार्म हाउस से अपहृत युवा किसान का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम होती जा रही है। आठ दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस को किसान की बरामदगी के लिए कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। कॉल डिटेल खंगालने पर भी कोई तथ्य नहीं मिले। नेपाल में छानबीन के बाद अब पुलिस की टीमों ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में दबिश दी है। जहां पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि गत चार जुलाई की तड़के बरुआबाग गांव में फार्म हाउस से बहेड़ी निवासी अब्दुल मोहिद पुत्र अब्दुल मजीद का कुछ कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद से एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देशन में सीओ हिमांशु शाह पुलिस टीम के साथ अपहृत किसान को तलाशने में जुटे हैं। शुक्रवार को एक सप्ताह बीतने पर भी पुलिस को कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे। नेपाल से छानबीन के बाद लौटी पुलिस की टीमें अब यूपी के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत व रामपुर जिलों में दबिश दे रही हैं। कोतवाली बीएस भाकुनी ने अपहृत के बहेड़ी आवास पर पहुंचकर संगे संबंधियों से जानकारी जुटाई।
इसके अलावा अन्य टीमें भी संदिग्धों से पूछताछ करने में लगी हैं। पुलिस का ध्यान अपहरण से हटकर रंजिश की तरफ हो गया है। माना जा रहा है कि अगर, अपहरण किया गया होता तो फिरौती के लिए परिजनों को फोन आता, लेकिन अभी तक किसी के भी नंबर पर फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया। सीओ शाह ने बताया कि किसान के अपहरण से तीन दिन पहले बाहर से कुछ लोग उससे मिलने आए थे, उनका भी पता लगाया जा रहा है। बताया कि कॉल डिटेल में कोई भी तथ्य नहीं मिले हैं। जांच जारी है।