फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा: बाइक, टैंपो, ठेले और कोल्हू क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा: बाइक, टैंपो, ठेले और कोल्हू क्षतिग्रस्त

Tue, 06 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा: बाइक, टैंपो, ठेले और कोल्हू क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
चलते ट्रक में चालक को अटैक, सड़क किनारें कईं वाहन रौंदे
खटीमा में चलते ट्रक में चालक को अचानक हार्ट अटैक हो गया, जिससे बेकाबू हुए ट्रक ने सड़क किनारे कई दुकानों, ठेलों और वाहनों को चपेट में ले लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह 11 बजे ट्रक (यूए 03-5052) बरेली (यूपी) की ओर से ईंट लेकर टनकपुर (चंपावत) जा रहा था । तभी पीलीभीत रोड स्थित टेड़ाघाट तिराहे के पास अचानक ट्रक चालक बेहोश हो गया। स्टेयरिंग से चालक के हाथ छूटने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी टेड़ाघाट निवासी अंतराम की बाइक (यूके 06-ओ 4648), हरदेव सिंह के ऑटो (यूए 06टी 2494), जूस के कोल्हू, आइसक्रीम के ठेले आदि को रौंदता हुआ निकल गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे सतपाल की कच्ची दुकान में जा घुसा। इससे अन्य दुकानें व मार्ग पर चल रहे राहगीर ट्रक की चपेट में आने से बच गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल चंचल शर्मा ने मौका मुआयना किया। ट्रक में बेहोश पड़े चालक को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की शिनाख्त माधोटांडा, पीलीभीत (यूपी) निवासी अकील खान (45) के रूप में हुई। चिकित्सकों के मुताबिक, ट्रक चालक की मौत हृदयाघात से होेने की आशंका है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed