फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मतगणना स्थल की रोड जीरो जोन घोषित

मतगणना स्थल की रोड जीरो जोन घोषित

Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल की रोड जीरो जोन घोषित
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर मतगणना स्थल एमबी इंटर कॉलेज रोड को सोमवार को जीरो जोन घोषित कर दिया है। दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक, डिग्री कॉलेज तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे तक, महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट तक पास धारक की चल सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने कुल्यालपुरा, दोनहरिया, पानी की टंकी, सरस्वती तिराहा, तिकोनिया, कलावती चौराहा, मुखानी चौराहा, पनचक्की, पेट्रोप पंप पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। मतगणना स्थल के बाहर 10 मोबाइल दस्ते तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


बदला ट्रैफिक प्लान
-नैनीताल रोड पर यातायात सामान्य ढंग से चलेगा। आवश्यकता पड़ने पर नैनीताल, भीमताल रोड की ओर से आने वाले, बरेली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाईपास से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को लालडांठ तिराहा, मुखानी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा से होते हुए नैनीताल मार्ग पर निकाला जाएगा।
- रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉल टैक्स तिराहा, हाइडिल गेट तिराहा से डायवर्ट कर कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।
-बरेली रोड से आने वाले वाहनों को सामान्य रूप से चलने दिया जाएगा।

बैरियर लगाए
हल्द्वानी। पुलिस ने मतगणना को शांतिपूर्वक कराने के लिए 12 स्थानों पर रस्सा और बैरियर लगाए हैं।। इनमें आवास विकास तिराहा, निकट सौरभ होटल, बांबे हॉस्पिटल तिराहा, सरस्वती रेस्टोरेंट, द कैफे के पास, होटल महारानी के पास, रैनबो कलर लैब तिराहा, खालसा इंटर कॉलेज तिराहा, डिग्री कॉलेज पेट्रोल पंप तिराहा, कुल्यालपुरा तिराहा, एमबी इंटर कॉलेज मुख्य गेट, तिकोनिया चैराहा, महिला डिग्री कॉलेज, संजीवनी अस्पताल के पास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed