{"_id":"59df9a2c4f1c1b74698b563f","slug":"141507826220-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बोले दामाद ने दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता बोले दामाद ने दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सल्ट के कालीगाड़ जंगल में मिले महिला के शव का यहां राजकीय अस्तपाल में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतका रोशनजहां के पिता मो. हनीफ ने ससुरालियों और दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, कहा कि दामाद ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी।
सल्ट के कालीगाड़ जंगल में मिली महिला रोशनजहां के शव का बृहस्पतिवार यहां पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय अस्पताल रानीखेत के सर्जन डा. मुकेश जोशी ने बताया बताया शव काफी सड़-गल गया था, अलबत्ता बिसरा जांच के लिए रख दिया गया है। इस दौरान मृतका के पिता मो. हनीफ ने दामाद और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया कहा कि दहेज के लिए उनकी पुत्री को बलि चढ़ा दिया गया। मालूम हो कि मुरादाबाद में राजमिस्त्री का काम करने वाले नवाब अली ने कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी रोशन जहां को यहां घुमाने की बहाने उसकी हत्या कर दी, बताया गया है रोशन जहां गर्भवती थी। उसने अपने दो साथियों के साथ पत्नी की हत्या कर यहां कालीगाड़ के जंगल में फेंक दिया था। मामले में लिप्त अन्य दो लोगों केे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनसे पूछताछ चल रही है।