फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विवाहिता का पति दहेज हत्या में गिरफ्तार

विवाहिता का पति दहेज हत्या में गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 12:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का पति दहेज हत्या में गिरफ्तार
hathkadi
पहाड़पानी/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के ग्राम सुनकिया में 27 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र की निवासी विमला बिष्ट की मौत हो गई थी। विमला के पिता धानाचूली निवासी गंगा सिंह बिष्ट ने विमला के पति समेत दो अन्य के खिलाफ मुक्तेश्वर थाने में दी तहरीर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। धारा 304 में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के कारण मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कैलाश जोशी की टीम ने रविवार शाम ग्राम सुनकिया निवासी नामजद पति गौरव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गौरव को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



विमला का पति दहेज हत्या में गिरफ्तार


महिला को जलाने की कोशिश का आरोप
हल्द्वानी। महिला ने बनभूलपुरा थाने में दी तहरीर में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के लिए जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इंदिरानगर ठोकर निवासी युवती की शादी मोहम्मदी मस्जिद के पास रहने वाले युवक के साथ दस सितंबर 2017 को हुई थी। आरोप है कि पति दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करता था। इसीलिए रविवार सुबह पति ने पत्नी को पीट दिया। पीड़िता ने अपनी मां और भाई को बुलाया। मां का कहना था कि उसकी बेटी को ससुराली जलाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन वहां पहुंचने बचा लिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि घटना की जांच के लिए पुलिस भेजी गई थी लेकिन दोनों पक्ष समझौते को तैयार हैं। इस कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed