{"_id":"5c32548ebdec2256ce082044","slug":"131546802318-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लेने आए युवक को थाने भिजवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को लेने आए युवक को थाने भिजवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। करीब चार साल से पुत्र के साथ मायके में रह रही पत्नी के पास पहुंचे पति ने पुत्र को छीनने का प्रयास किया। इसके विरोध में हंगामा हो गया। कोतवाली में भी झगड़ा होने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
कोटद्वार रोड लखनपुर निवासी महिला ने शनिवार रात पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह तिलक रोड फॉरेस्ट कॉलोनी देहरादून निवासी महेश्वर सिंह रौतेला के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति मारपीट कर उसे परेशान करता था। इससे परेशान होकर महिला पुत्र समेत मायके में ही रह रही है। महिला समाधान केंद्र समेत न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है। इसलिए शनिवार को महेश्वर महिला समाधान केंद्र में पहुंचा था लेकिन वह नहीं गई थी। इसलिए महेश्वर पत्नी के पास पहुंचा और पुत्र को पाने के लिए छीनाझपटी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे उसके बड़े भाई रणवीर सिंह ने बच्चे को छुड़ाकर महेश्वर को थाने पहुंचा दिया। जहां फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसलिए पुलिस ने महेश्वर को हिरासत में ले लिया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसलिए पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया। वहीं पत्नी को पीटने के दूसरे मामले में नई बस्ती कालूसिद्ध निवासी आनंद कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बच्चे के लिए दंपति में महाभारत
पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजा