फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिलाओं ने मोबाइल वाइन की गाड़ी को घेरा

महिलाओं ने मोबाइल वाइन की गाड़ी को घेरा

Sun, 30 Jul 2017 03:26 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने मोबाइल वाइन की गाड़ी को घेरा
हल्द्वानी। चंबलपुल पर महिलाओं ने डंडा लेकर शराब की मोबाइल गाड़ी को घेरकर रोक लिया। उन्होंने चेताया कि यदि गाड़ी दिखाई दी तो आग लगा देंगे। उनका कहना था कि विरोध के बावजूद छोटा हाथी पर नैनीताल, रानीबाग में शराब बेची जा रही हैै। शनिवार को शराब से लदी यह मोबाइल गाड़ी चंबल पुल पर खड़ी हो गई और शराब की बिक्री करने लगी। इसकी भनक मिलने पर क्षेत्रीय महिलाओं ने डंडा लेकर गाड़ी को घेर लिया। बसंती, कमला तिवारी, निर्मला पटवाल, उषा देवी, पुष्पा तिवारी सहित 25 महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अब चुप नहीं बैठेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। घेराव की जानकारी मिलने पर दो पुलिसकर्मी आए लेकिन महिलाओं की बातों को अनसुना कर चले गए। पता चला कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते यह मोबाइल गाड़ी कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दे रही थी लेकिन अब दो दिनों से फिर चलने लगी है। शुक्रवार को यह गाड़ी भीमताल के नीचे खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed