फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन सदस्यों की कमेटी करेगी लकड़ी घोटाले की जांच

तीन सदस्यों की कमेटी करेगी लकड़ी घोटाले की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
तीन सदस्यों की कमेटी करेगी लकड़ी घोटाले की जांच
हल्द्वानी। लालकुआं डिपो से बरेली भेजी गई लकड़ी में गोलमाल की जांच तीन सदस्यों की समिति करेगी। आरएम ने यह समिति बना दी है। समिति गोलमाल में डिपो के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी। माना जा रहा है कि अभी और कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले वन निगम के लालकुआं डिपो से बरेली के लिए एक लाट में करीब 11 घनमीटर लकड़ी बरेली भेजी गई थी। इसमें 119 नग लकड़ी थी। बरेली वन विभाग ने लकड़ी पकड़ी तो रवन्ने में दर्ज संख्या से अधिक लकड़ी मिली। इसमें 11 नग लकड़ी की गोलाई अधिक मिली। इस पर वन निगम ने डिपो के स्केलर महेश चंद्र तिवारी को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। आरएम एमपीएस रावत ने जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। कमेटी में हल्द्वानी डीएसएम एमसी जोशी, टनकपुर के डीएसएम महेश आर्या, डीएलएम प्रकाश आर्या ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमेटी ने रवन्ने पर दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी भेजने के मामले में लालकुआं डिपो के दूसरे कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि डिपो के दूसरे कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन



तीन सदस्यों की समिति करेगी लकड़ी घोटाले की जांच
समिति ने जांच शुरू की, कई कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

बरेली वन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार
वन निगम के अधिकारी बरेली वन विभाग से मिलने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कमेटी और बरेली वन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर डिपो के कर्मचारियों की भूमिका का पता चलेगा। आरएम ने बताया कि बरेली वन विभाग की रिपोर्ट मिलने से और स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लकड़ी घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। दूसरे कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- एमपीएस रावत, आरएम, वन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed