{"_id":"5c101219bdec22417c7293fa","slug":"121544557081-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीओ ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी बृजमोहन सिंह बिष्ट ने सस्ता गल्ला विक्रेता के साथ आए लोगों पर धमकाने, सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर गाली गलौज देने का आरोप लगाया है। वीडीओ बृजमोहन ने बताया कि वह मंगलवार शाम मनरेगा जेई कार्यालय नरतोला में बकाया काम निपटा रहे थे। तभी कुछ सस्ता गल्ला विक्रेता अपने साथियों के साथ कार्यालय में आ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज कर सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की। जहां उन लोगों ने कहा कि अगर क्षेत्र में काम करना है तो उनकी मर्जी से करना होगा। नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। वीडीओ ने कहा कि 13 दिसंबर से उनके कार्यालय में ऑडिट होना है। ऐसे में अगर कोई दस्तावेज खोया होगा तो उसकी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी। वीडीओ ने बुधवार को मुक्तेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
वीडीओ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ओखलकांडा ब्लॉक के नरतोला ग्राम पंचायत की घटना
विज्ञापन
वीडीओ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ओखलकांडा ब्लॉक के नरतोला ग्राम पंचायत की घटना