फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर मुकदमा

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर मुकदमा

Sun, 25 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर मुकदमा
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए विवाहिता को काफी प्रताड़ित करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नीलियम कालोनी निवासी गुंजन पाटनी पुत्री ललित मोहन पाटनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 17 को मुंबई गोरेगांव जी -1 बिल्डिंग जल पद्मा सीएचएस बांगूर नगर निवासी दीपक पांडे से हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं दिया। परेशान होकर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति दीपक पांडे पुत्र कैलाश पांडे, ससुर कैलाश पांडे, सास विमला पांडे, देवर चारू पांडे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। देवर हल्द्वानी के लोहरियासाल मल्ला लक्ष्मी गार्डेन के पीछे शिव विहार में रहता है। पुलिस इस मुकदमे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed