फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवक पर जानलेवा हमला, दो पर मुकदमा

युवक पर जानलेवा हमला, दो पर मुकदमा

Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला, दो पर मुकदमा
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल में बुधवार शाम एक पार्टी में जा रहे स्थानीय युवक हिमांशु निगल्टिया के सिर पर पत्थर मारकर पैराग्लाइडिंग में काम करने वाले दो युवकों ने उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घायल हिमांशु को उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने छह टांके लगाकर युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया। इधर हिमांशु के परिजनों और साथियों ने बुधवार देर रात भीमताल थाने का घेराव कर हमला करने वाले तारा महतोलिया निवासी चनौती, कुलदीप भगत के खिलाफ तहरीर सौंपी। साथ ही घायल हिमांशु निगल्टिया के सिर का हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 352, 504, 506, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई त्रिलोचन जोशी ने बताया कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आते ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर क्षेत्र में पैराग्लाडिंग संचालकों और कर्मियों में लगातार हो रही मारपीट से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed