फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालोनाईजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कालोनाईजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कालोनाईजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी। गणपति विहार फेस दो में रह रहे लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय से भेंट कर आवासीय कालोनी निर्माण में मानकों का पालन न करने वाले कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि हरिमोहन अग्रवाल ने गणपति विहार फेस दो में कालोनी का निर्माण कराया। आवासीय भूखंड और मकान बेचते समय कालोनाइजर ने कालोनी में उत्तराखंड सरकार के द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन करते हुए शासन की स्वीकृति के आधार पर कालोनी निर्मित होने की जानकारी दी। बताया गया कि कालोनाइजर ने प्रत्येक फेस में पेयजल टैंक बनाने, आवाजाही के लिए सुगम मार्ग बनाने, पार्क और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक कोई भी सुविधा उन्हें नहीं दी गई। नगर मजिस्ट्रेट से मिलने वालों में श्रीष पाठक, सतीश चंद्र पांडे, विपिन चंद्रा, कमल परिहार, नितिन तिवारी, सुनील कुमार अग्रवाल, डीएस मेहता, डा. राकेश कुमार पांडे, डा. सौरभ अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, बीएस धौनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed