{"_id":"5a8c8de94f1c1bdd0b8b517a","slug":"11519160809-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ के बडैद गांव में हो रहा है अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगढ़ के बडैद गांव में हो रहा है अवैध खनन
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ विकासखंड के बडै़द गांव में खनन माफिया हावी हैं। उन्होंने पहाड़ियों को काटकर उनके पत्थर बेच दिए हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने की मांग की है जबकि प्रशासन ने मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया है।
बडै़द गांव निवासी दान सिंह गेलाकोटी ने बताया कि उनके गांव में खनन माफिया हावी हैं। वह पहाड़ियों को काटकर पत्थर निकाल रहे हैं। इन्हें खनन माफिया महंगी दरों पर भवन निर्माताओं, ठेकेदारों को बेच रहे हैं। इससे भूस्खलन हो रहा है। पानी का स्रोत भी बह गया है। लोगों को धमकाया भी जा रहा है। इस कारण गांव में माफिया का खौफ है। इस कारण ग्रामीण शिकायत करने से डर रहे हैं। उन्हाेंने पहले भी नैनीताल संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला से शिकायत की थी। उन्होंने निरीक्षण कर अवैध खनन रोकने का आश्वासन दिया था लेकिन न तो मौका मुआयना हुआ और न ही अवैध खनन रुक सका। अब 24 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रामगढ़ आ रहे हैं। वहां उनसे भी बडै़द गांव में हो रहे अवैध खनन को रोकने, पर्यावरण बचाने की मांग की जाएगी। इसके बाद भी अगर अवैध खनन पर नहीं रुका तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने बताया कि रामगढ़ के बडै़द गांव में अवैध खनन की सूचना मिली है। बताया कि जल्द ही खान अधिकारी राजपाल लेघा के साथ मौका मुआयना किया जाएगा।