{"_id":"5b87035c42c792464d1bbd0f","slug":"111535574876-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ उममीदवारों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ उममीदवारों के दो गुटों में मारपीट
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन एमबीपीजी कॉलेज में अराजकता शुरू हो गई है। छात्र संघ चुनाव मेंउपसचिव पद के संभावित दो उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लात, घूंसे चले। एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली।
कॉलेज में दो पक्ष प्रचार करते हुए प्राचार्य कक्ष के पास आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हूटिंग और छात्राओं को लेकर छींटाकशी भी हुई। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हुई। आरोप है कि एक गुट के समर्थकों ने दूसरे गुट से जुड़े बताए जा रहे दीपक कुमार को दौड़ा कर पीटा। दीपक कुमार के साथियों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी छात्र फरार हो गए। इस कारण नैनीताल रोड पर दोनों गुटों के समर्थक पहुंच गए और जाम लग गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर छात्रों को नैनीताल रोड से हटाया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल छात्र दीपक को ले अस्पताल ले गई। उसने भोटिया पड़ाव पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य कक्ष पर तैनात महिला पुलिस कर्मी तमाशबीन बनी रहीं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।