{"_id":"59fb86944f1c1b65548baaf4","slug":"111509656212-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से भूतों को न भेजने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से भूतों को न भेजने की शिकायत
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर पुलिस अधीक्षक वैसे तो कई शिकायतों को सुनते आए हैं लेकिन बृहस्पतिवार को एक शिकायत से वे असहज हो गए। एक साहब ने उन पर घर पर भूत भेजने का आरोप ही लगा डाला।
टैगोर कालोनी दमुवाढूंगा निवासी सेना के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शहर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव को अजीबोगरीब प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र पढ़ने और शिकायतकर्ता की बातों को सुनने के बाद अमित श्रीवास्तव असमंजस में पड़ गए। प्रार्थनापत्र में लिखा था कि एसपी साहब आप लालकुआं शमशान घाट के भूतों को 20 दिनों से भेज रहे हैं। भूतों से उसका अपमान के साथ नुकसान भी हुआ है। यह बहुत बड़ा अपराध है। आपसे निवेदन है कि मेरे मकान पर भूतों को न भेजा करें। एसपी ने अपनी बला टालने के लिए इस मामले की जांच लालकुआं थाना प्रभारी को करने के लिए आदेश कर दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शिकायतकर्ता की मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही थी। सोशल मीडिया पर यह शिकायत काफी चटखारे लेकर लोग सुना रहे हैं।