फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होली पर दो पक्षों में मारपीट, प्रधान घायल

होली पर दो पक्षों में मारपीट, प्रधान घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
होली पर दो पक्षों में मारपीट, प्रधान घायल
भीमताल (नैनीताल)। होली के दिन भीमताल के सलड़ी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सलड़ी के प्रधान दयानंद बेलवाल घायल हो गए। उनका हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधान दयानंद बेलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को होली के दिन वह परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों के साथ होली खेल रहे थे। आरोप लगाया कि क्षेत्र के दूसरे पक्षों के लोगों ने उनके घर आकर उनसे एवं पत्नी सहित बच्चों से मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड़ भी की। साथ ही कुछ लोगों ने उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे उनके सिर और आंख में गहरी चोट आ गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान पक्ष पर उनके रेस्टोरेंट में पहुंचकर तोड़फोड़ करने, कार के शीशे तोड़ने, नकदी और सोने के चैन लूटने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को बृहस्पतिवार शाम थाने ले आई, जहां शुक्रवार शाम ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बृजवासी, नितेश बिष्ट ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसमें प्रधान पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ का मुआवजा देंगे।
विज्ञापन



सलड़ी में दो पक्षों में जमकर मारपीट



रंग फेेंकने पर इंदिरानगर में बखेड़ा
हल्द्वानी। इंदिरानगर स्थित छोटी लाइन में बृहस्पतिवार को उत्साह में युवकों ने राह चलते एक व्यक्ति पर रंग फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इंदिरानगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे छोटी लाइन में बृहस्पतिवार की दोपहर युवक एक दूसरे पर रंग फेंक रहे थे। इस बीच राह चलते एक वर्ग के व्यक्ति पर रंग पड़ गया। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोनों पक्षों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद दोनों पक्ष हट गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि सबसे अधिक संवेदनशील गांधीनगर में काफी फोर्स लगाई गई थी। भोटिया पड़ाव पुलिस ने भी राजपुरा में नशे में धुत लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed