फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर में ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत

रामनगर में ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत

Wed, 29 Nov 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत
रामनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
रामनगर। शादी समारोह में जा रहे एक परिवार की खुशियां बारात के जाम और ट्रक ने छीन ली। बाइक में सवार दंपति और उनकी चार की बेटी जाम में फंसी तो किसी की टक्कर से बाइक गिर गई। बाइक से छटकी बच्ची सड़क पर गिर गई इतने में ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई जबकि दंपति बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ग्राम कानिया निवासी संविदा वनकर्मी यशवंत सिंह रावत मंगलवार रात साढ़े 10 बजे बाइक यूए 06जी 5229 से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी पिंकी रावत और चार साल की बेटी शौर्या रावत भी थी। तेलीपुरा रोड पर निकल रही बारात के कारण यातायात बाधित था। इसी दौरान लगे धक्के से बाइक गिरी तो उस पर सवार तीनों परिजन सड़क पर गिर गए। इसी दौरान प्लाइवुड फैक्ट्री का सामान लेकर आ रहे ट्रक की चपेट में आकर शौर्या की मौत हो गई। यह देख माता-पिता बदहवास हो गए। उनके चिल्लाने पर लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ट्रक यूके 04सीबी/0675 को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed