{"_id":"597266004f1c1b317f8b4714","slug":"101500669440-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल भूमि पर मिले रेलवे नोटिसों पर खामोशी तोड़ेगा नगर निगम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजूल भूमि पर मिले रेलवे नोटिसों पर खामोशी तोड़ेगा नगर निगम
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजूल की भूमि पर मिलने वाले रेलवे नोटिसों पर नगर निगम ने लंबे समय बाद अपनी खामोशी तोड़ी है। मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला का कहना है कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यदि कोर्ट कोई जानकारी मांगेगा तो नगर निगम अपना पक्ष रखेगा। मेयर ने रेलवे नोटिसों पर एक पार्टी के नेताओं पर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर 4,365 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर रेलवे नोटिस जारी कर चुका है। रेलवे की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों के लिए कुछ संगठन भी विरोध कर रहे हैं। रेलवे की इस कार्रवाई में संगठनों ने धरने-प्रदर्शन कर हल्द्वानी नगर निगम को भी घेरने का प्रयास किया। संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है, उनकी नगर निगम के अंतर्गत और नजूल भूमि है। वह नगर निगम को हाउस टैक्स, स्वच्छता कर आदि चुकाते हैं। इसके बावजूद नगर निगम रेलवे की इस कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहा है, ना ही अपना पक्ष रख रहा है। इस संबंध में मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हल्द्वानी में नजूल की भूमि चिन्हित की जा चुकी है। अगर इस मामले में हाइकोर्ट यदि कोई जानकारी निगम से पूछता तो निगम अपना पक्ष रखेगा। मेयर ने रेलवे नोटिसों को लेकर एक राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं पर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यालय में सरकार लोगों को सरकार की आवासीय योजनाओं का लाभ तक नहीं दिला सकी।
मेयर बोले, हल्द्वानी में चिन्हित की जा चुकी है नजूल भूमि
यदि कोर्ट जानकारी मांगेगा तो अपना पक्ष रखेगा निगम
विज्ञापन
मेयर बोले, हल्द्वानी में चिन्हित की जा चुकी है नजूल भूमि
यदि कोर्ट जानकारी मांगेगा तो अपना पक्ष रखेगा निगम