फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricketer Shweta Verma of Thal

थल में श्वेता के घर बधाई देने वालों का लगा तांता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Shweta Verma of Thal
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर श्वेता के थल स्थित घर पर खुशी मनाते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल की श्वेता वर्मा का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने पर उनके गृह क्षेत्र थल में खुशी का माहौल है। जैसे ही लोगों को श्वेता के दक्षिण अफ्रीका में पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए चुने जाने का पता चला तो उनके घर पर उनकी माता कमला वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने श्वेता के घर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान परिजनों ने मिठाई बांटी। परिवार में श्वेता के ताऊ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल वर्मा, मौसी ज्योति वर्मा, ताई सुंदरी वर्मा, भाभी वंदना वर्मा, दीपा वर्मा, भाई नवीन लाल वर्मा, संतोष वर्मा, प्रेमलाल वर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि श्वेता की यह उपलब्धि गौरव की बात है।
विज्ञापन

श्वेता ने कड़ी मेहनत से जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं थल क्षेत्र के ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती, गंगा सिंह मेहता, राम सिंह जंगपांगी, दान सिंह बिष्ट, प्रवीण जंगपांगी, दानू पाठक, चिंतामणि जोशी, बबलू सामंत, नानू वर्मा, शुभम वर्मा आदि ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed