{"_id":"62001749350559597a263206","slug":"cricketer-of-haldwani-haldwani-news-hld4529834196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 विश्व कप जीत पर क्रिकेट खिलाड़ी चहके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 विश्व कप जीत पर क्रिकेट खिलाड़ी चहके
विज्ञापन
Cricketer of Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के खिताब जीतने से हल्द्वानी के क्रिकेटरों में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। खिलाड़ियों ने इसे टीम का सुनहरा भविष्य बताया है। शहर के तमाम खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने टीम की जीत को अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर खुशी मनाई। हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर अंडर 19 विश्व कप खिताब पर पांचवीं पर कब्जा किया है।
भारतीय युवा टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निशांत सिद्धू और राशिद शेख ने कमाल की साझेदारी की। इससे टीम की जीत आसान हुई। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। भारतीय टीम के विजय होने पर गर्व है।
दिनेश पवार, क्रिकेटर
टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम का भविष्य सुनहरा है। युवा खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किसी भी टीम के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
विज्ञापन
रोहित सिंह, क्रिकेटर
अंडर 19 टीम का भविष्य सुनहरा है। विश्व कप में युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसका आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को लाभ मिलेगा। युवा खिलाड़ियों में यह जीत ऊर्जा भरने का काम करेगी।
कमल कन्याल, क्रिकेटर