फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Nigetive report fot Tourist

निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने पर ही नैनीताल आ पाएंगे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Covid Nigetive report fot Tourist
नैनीताल। क्रिसमस और नववर्ष पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों को कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। पर्यटकों के लिए प्रशासन गाइड लाइन तय कर दी है। पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैलानियों को कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा। पर्यटन गतिविधियां संचालित किए जाने के लिए जल्द रूट प्लान तैयार कर दिया जाएगा। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये भी होगा
-क्रिसमस और नववर्ष में नैनीताल आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नगर के एंट्री प्वाइंटों पर नैनीताल के पार्किंग वाले होटलों के नाम, नंबर के बैनर चस्पा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पर्यटकों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग की वर्तमान स्थिति नैनीताल के विभिन्न स्थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाएगी।
- नैनीताल शहर के सभी पार्किंग स्थल फुल होने की स्थिति में हल्द्वानी मार्ग से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग और कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को नारायण नगर की अस्थायी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल तक पहुंचाया जाएगा।
सैलानियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे
नैनीताल। शहर की समस्याओं को जानने और उनके निदान के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस लाइन में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्रिसमस और नववर्ष में नैनीताल आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सुझावों पर चर्चा की।

इस दौरान होटल व्यवसायियों ने एसएसपी से पुलिस और होटल एसोसिएशन, पार्किंग संचालकों का एक समन्वय समूह बनाने की मांग की है ताकि शहर में पार्किंगों तथा यातायात की सही स्थिति का आदान प्रदान हो सके। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव चंद्र प्रकाश भट्ट, आलोक साह, प्रवीन शर्मा और ब्रज साह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed