{"_id":"041259fff28ac1dbf7c3d608a0ae60c3","slug":"court-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी पद का दुरुपयोग करने के मामले पर सुनवाई 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी पद का दुरुपयोग करने के मामले पर सुनवाई 22 को
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 17 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू के अपने पद का दुरुपयोग करने और आपराधिक मामलों की जांच प्रभावित करने के संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तिथि नियत की है। याचिकाकर्ता ने डीजीपी को पद से हटाने और उनसे जुड़े मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। याची का कहना था कि वन भूमि पर अतिक्रमण कर पेड़ों का कटान किया जा रहा है तथा आपराधिक मामलों की जांच को प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
याची का कहना था कि इन तथ्यों को स्वयं तत्कालीन मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में स्वीकार किया है। याचिकाकर्ता की ओर से पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने और इसकी सीबीआई या एसआईटी से जांच करने की मांग की गई।
विज्ञापन