फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona virus breaks in Ramnagar

रामनगर में है कोरोना वायरस का तोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona virus breaks in Ramnagar
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर। मध्य प्रदेश की सरकार ने कोरोना से बचने के लिए ऐसी दवा तलाश की है, जो रामनगर में वर्षों से बन रही है। आईएमपीसीएल का दावा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना वायरस शुरुआती दौर में ही मर जाता है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इंडियन मेडिसन फार्मासिटीकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) कंपनी से तीनों दवाइयों की खेप मांगी है, जिसके लिए एमपी सरकार 35.50 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है।
विज्ञापन

ये है वह तीन दवाइयां
आईएमपीसीएल के मुख्य प्रबंधक मनजीत सिन्हा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें एमपी की सरकार ने उनसे यूनानी दवा ‘त्रियाके नजला’, ‘शर्बते उन्नाब’ और ‘हब्बे बुखार’ मांगी हैं। इन तीनों दवाइयों को आईएमपीसीएल वर्षों से बना रहा है और यह दावा कोरोना वायरस की रोकथाम में भी बेहद कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के 28 जिलों में भेजी जाएंगी दवाइयां
मध्य प्रदेश के संचालनालय आयुष की सहायक संचालक डॉ. वंदना बोराना के पत्र से साफ है कि यह दवाइयां मध्य प्रदेश के 28 जिलों की सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ सेंटर आदि में सप्लाई होगी। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों को यह दवा दी जाएगी। आईएमपीसीएल फैक्टरी के जनरल मैनेजर पनी राम आर्य ने बताया कि उनके यहां दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं यदि अन्य सरकारें भी उनसे इन दवाइयों की मांग करती हैं तो वह देने को तैयार है। मध्य प्रदेश सरकार ने 35 लाख 50 हजार रुपये की दवाइयां मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed