फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona confirms in a youth returning from Dubai

दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona confirms in a youth returning from Dubai
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। धीमे धीमे उत्तराखंड में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। दुबई से उत्तराखंड लौटे एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर छह हो गई हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में 51 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 50 सैंपल निगेटिव और एक पॉजिटिव आया है। 18 मार्च को दुबई से लौटे 21 वर्षीय युवक को बुखार के लक्षण आने पर महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती किया गया था। 26 मार्च को नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भेजे गए। शनिवार को जांच में उसमें कोविड 19 की पुष्टि हुई। इससे पहले पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड एक मरीज और बेस अस्पताल में एक मरीज आइसोलेशन वार्ड में हैं। 59 मरीज मोतीनगर में क्वारंटीन में हैं। टीआरसी मल्लीताल में छह लोग होम क्वारंटीन में हैं। इनके अलावा 598 लोग होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed