फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett appeared schoolchildren film

स्कूली बच्चों को दिखाई कार्बेट की फिल्म

Sun, 26 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
एडवर्ड जिम कार्बेट की 141वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को जिम कार्बेट के इतिहास से अवगत कराया और कार्बेट की फिल्म भी दिखायी गई।
विज्ञापन


नगर पालिका आडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ पार्क डायरेक्टर समीर सिन्हा, उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने किया। सिन्हा ने बताया कि कार्बेट पार्क की स्थापना 1936 में हुई थी। कार्बेट आज पूरे विश्व में विख्यात है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कार्बेट के इतिहास से संबंधित विभिन्न किताबें स्कूलों को निशुल्क देने की घोषणा की। पार्क के धनगढ़ी गेट में भी जिम कार्बेट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम कार्बेट पर आधारित फिल्म देखने के बाद पूछे गये सवालों का सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पार्क खुलने पर पार्क भ्रमण कराने का ऐलान किया।


इस दौरान एसडीओ केएस रावत, प्रभारी वार्डन सुरेश चंद्र पंत, रेंजर महेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह चकरायत, आनंद सिंह रावत, वनरक्षक ललित आर्या, निर्मल पांडे, मथुरा सिंह मवाड़ी, गुडडू सिंह नेगी, ललित मोहन बिष्ट रिम्पी, किशन सिंह नेगी, धर्मपाल, भुवन चंद्र, नवीन जोशी समेत वन्य जीव प्रेमी, होटल एसोशियेशन, नेचर गाइड व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed