फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contract workers, upset over non-payment of salaries, staged a protest.

Nainital News: वेतन न मिलने से नाराज संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Contract workers, upset over non-payment of salaries, staged a protest.
नैनीताल। समय पर वेतन न मिलने से नाराज जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने समय पर वेतन देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ शाखा के कर्मचारी नेता अमर सिंह ने कि कहा समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए ब्याज पर लोगों से कर्ज ले रहे हैं। पिछले कई माह से समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर सीतम वाल्मीकि, मनोज कुमार, दयाल कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed