फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consent received from the government, nine doctors will join

शासन से मिली सहमति, नौ डॉक्टर करेंगे ज्वाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consent received from the government, nine doctors will join
हल्द्वानी। एक माह देर से ही सही, शासन से सहमति मिलने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए नौ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं। सभी नौ डॉक्टर जल्द ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में 23 अप्रैल को डॉक्टरों के खाली 109 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए गया था। तब साक्षात्कार के लिए 12 डॉक्टर पहुंचे थे जिनमें दो डॉक्टरों का आवेदन त्रुटियों के कारण रद्द हो गया था। अब एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद शासन से डॉक्टरों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शासन से नौ डॉक्टरों के आवेदन को स्वीकार लिया गया है। पिछले वर्ष नवंबर में 110 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन सिर्फ 40 डॉक्टर इंटरव्यू देने आए थे। इनमें से 25 का चयन भी हो गया था, लेकिन शासन से काफी देर बाद में नियुक्ति पत्र जारी हुए। उस दौरान देरी के चलते कई डाक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया था। इस बार भी चयन में देरी हुई हालांकि अब डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं और उम्मीद है जल्द डॉक्टर ज्वाइन कर लेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed